कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिनमें आप सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से हटकर इधर-उधर के कामों में लग सकता है, जिससे उनकी परीक्षा में समस्या होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।