मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस आज उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण उनके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए प्लान बना सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछकर जाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है।