कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, क्योंकि आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपकी किसी सहयोगी से खटपट हो सकती है और आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। आपको अपने भविष्य को लेकर कुछ धन निवेश करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।