मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार में कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने अनुभवों से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आपने पहले किसी सरकारी योजना में धन लगाया था, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में आप यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह व्यर्थ होगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।