कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने कुछ बढे़ हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मिले,तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व पुराने गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ने हैं। पिताजी से आप अपने मन की किसी समस्या को साझा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है,तो वह कर सकते हैं उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विरोध चल रहा है,तो वह भी आज समाप्त होगा।