कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह चिंता छोड़ चिंतन की मदद से तमाम चुनौतियों से पार पाना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े मामले को लेकर मन थोड़ा ज्यादा ही व्यथित रहेगा। इस सप्ताह व्यापार में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में फंसा पैसा आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में कुछेक दिक्कतों और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने में किसी वरिष्ठ अथवा शुभचिंतक की सलाह को नजरंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें। अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। इस दौरान रोग-शोक और चोट आदि की आशंका बनी रहेगी। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। विशेष रूप से अपने प्रेम संबंध का प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको तमाम तरह की समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। हालांकि कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह साथ बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।