कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के कामो में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकता है और कामकाज के मामलों में आप सावधानी बरते, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।