वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस के प्रयास आज रंग लाएंगे। आपको कुछ बचत संबंधी योजनाएं जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके बनानी बेहतर रहेंगी। आपके किसी मित्र से यदि संबंधों को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आप किसी सरकारी काम के नीति व नियमों को अनदेखा ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।