फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों को जोखिम लेने से बचना होगा, पढ़ें आज का राशिफल

Sun, 08 Mar 2026 05:06 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी, क्योंकि ऐसे कार्यों में हाथ डालना नुकसान का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि
विज्ञापन

कन्या राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव माना जाता है, जिन्हें बुद्धि, तर्क और विश्लेषण का प्रतीक कहा जाता है। जन्म कुंडली में बुध की मजबूत स्थिति व्यक्ति की वाणी, गणनात्मक क्षमता और बारीकियों को समझने की योग्यता को बढ़ाती है। यही कारण है कि कन्या राशि के जातक सुव्यवस्थित, परिश्रमी और अनुशासित स्वभाव के होते हैं। वे अक्सर दूसरों को सही मार्गदर्शन देने में सक्षम होते हैं और अपने व्यवहार से भरोसेमंद सलाहकार साबित होते हैं। जीवन में वे स्थिरता और सम्मान हासिल करने की क्षमता रखते हैं।  आज का राशिफल

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी, क्योंकि ऐसे कार्यों में हाथ डालना नुकसान का कारण बन सकता है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके पूरे होने की संभावना बन रही है, जिससे आपको राहत मिलेगी। हालांकि कुछ परिस्थितियां ऐसी भी बन सकती हैं जहाँ कोई काम बनते-बनते अचानक बिगड़ जाए, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। आज किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक या शुभ कार्यक्रम के आयोजन से घर का वातावरण खुशियों से भर जाएगा और रिश्तेदारों का आना-जाना भी लगा रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने कार्यों के कारण एक नई पहचान और सम्मान मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें