Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा और आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा और आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकते हैं, लेकिन आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है, जिसे लेकर आपको सावधान रहना होगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय:
दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।
कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।