कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों पर भरोसा बनाए रखें। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप आज परिवार के सदस्यों के सामने अपनी बात रखने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी।