सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा। आज आपके किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें जल्दबाजी ना दिखाएं और कार्यक्षेत्र में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।