कन्या राशि- कन्या राशि के लोग बेहद व्यवस्थित, मेहनती और व्यवहारिक सोच रखने वाले होते हैं। ये हर काम को पूरी सटीकता और परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना इनकी खासियत है। इस राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है, जो बुद्धि और विश्लेषण का प्रतीक है। हालांकि, हर चीज में परफेक्शन खोजने और ज्यादा सोचने की आदत इन्हें तनाव दे सकती है, इसलिए इन्हें खुद को थोड़ा रिलैक्स रखना सीखना चाहिए। ये अच्छे प्लानर और समस्या सुलझाने में माहिर होते हैं, जिससे कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। आज का राशिफल।
आज आपको हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होकर राहत देगा। सेहत को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। जरूरी दस्तावेजों और कागजों को संभालकर रखें, क्योंकि लापरवाही नुकसान करा सकती है। पैसों या लेन-देन से जुड़ा पुराना मामला सुलझने के संकेत दे रहा है।
12 साल बाद कर्क राशि में गुरु ग्रह का महागोचर, 6 राशियों पर बरसेगा भाग्य और पैसा