कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आप अपने मन मे नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें ,नहीं तो उसका असर आपका काम पर भी पड़ सकता है। आपके अंदर अतरिक्त ऊर्जा रहने के कारण आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा।