सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से किसी काम को लेकर मदद मांग सकते हैं। आपको टीमवर्क के जरिए काम करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।