कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। धन को लेकर आप किसी मामले में लापरवाही ना दिखाएं। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आपको पूरा करना होगा। प्रेम-सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। बड़ों के आशीर्वाद से आपको कोई नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। किसी काम में बेवजह न पड़े, नहीं तो उससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है।