सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। पारिवारिक समस्याएं यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए थे, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय में काम अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। काम से जुड़ा कोई फैसला आप अपने पिताजी की मदद से ले सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। यदि किसी काम को लेकर कोई गलतफहमी हो रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।