कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवस्थाएं में मन मुताबिक लाभ दिलवाने वाला रहेगा। यदि आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो ध्यान दें कि किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तभी आप आगे चलकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका किसी परिजन से बातचीत करते समय आप कुछ ऐसे शब्द बोलेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। भाइयों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज वह सुलझ जाएगी।