सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी जीवन साथी आपके प्रति सच्ची निष्ठा से समर्पित नजर आएंगी। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझेगा, जिसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आप अपने घर का रेनोवेशन भी करवा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा के लिए आज आप किसी पूजा-पाठ को भी करा सकते हैं।