फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का कन्या राशिफल, मन की इच्छा होगी पूरी

Tue, 20 May 2025 05:06 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आपको  किसी जरूरी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि
विज्ञापन

कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।

ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आपको किसी जरूरी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने खान-पान में मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


उपाय:  
  • घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।  
  • पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।  
  • दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।  
  • कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


 

Jyeshth Month Vrat Tyohar: ज्येष्ठ माह में मिलेगा पुण्य फल, शनि जयंती से वट सावित्री तक पढ़ें पूरी सूची

Apara Ekadashi 2025: कब है अपरा एकादशी? जानें क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

May Vivah Muhurat 2025: मई में कब-कब रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सारी तिथियां

विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें