धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी बात के लिए हां नहीं करनी है। स्वयं की बातों पर पूरा ध्यान देंगे, तभी आप अच्छा प्रर्दशन कर सकेंगे। संतान को किसी पिकनिक आदि पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव पनप सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में भी किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय ले, तो आज आपके लिए बेहतर रहेगा।