कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले आज गति पकड़ सकते हैं। इसको लेकर आपको फैसला तुरंत लेना होगा और परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको तनाव रहने के कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी से भी आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपके द्वारा की गई पूर्व की गलतियां अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी।