सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां रहने वाला है। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोड़ देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आप संतान को अपने रीति रिवाज व परंपराओं के बारे में समझा सकते हैं।