कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। वह विश्लेषण क्षमता के कारक माने जाते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देते हैं और अपने कार्यों को पूरी लगन से पूरा करने की कोशिश करते हैं। आज का राशिफल।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन सही दिशा में प्रयास करने से सब ठीक हो जाएगा। अपने कामों में समझदारी और सूझबूझ दिखाना आज बेहद जरूरी रहेगा। आस-पड़ोस में यदि कोई विवाद की स्थिति बने तो उसमें पड़ने के बजाय चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है और आप किसी बचत योजना में निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।