फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वाले क्रोध करने से बचें, पढ़ें आज का राशिफल

Tue, 16 Sep 2025 05:06 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। दोस्तों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि
विज्ञापन

कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। दोस्तों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आप यदि किसी काम को लेकर भाई-बहनों को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

शुभ रंग: नीला

उपाय:  
  • दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।  
  • कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
  • घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।  
  • पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।  
विज्ञापन



Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
September Monthly Tarot Reading: वृषभ और तुला राशि वालों का खास रहने वाला है प्रेम जीवन, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें