कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। घर में आपके उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी,लेकिन परिवार में सभी सदस्य आपकी बात मानते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी भूमि,वाहन,मकान आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपका पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक कार्य न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा,लेकिन फिर भी आप मुख से प्रसन्न नजर आएंगे।