तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ ऐसे कार्य होंगे,जिनको आपको ढूंढ कर पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं,जहां आपको अपनी मूल्यवान वस्तुओं के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो चोरी होने का भय बना हुआ है। आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ समस्याओं को अपने जीवनसाथी के सामने रखेंगे और दोनों मिलकर उनका समाधान खोजेंगे।