कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच सकते हैं, तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे अधिकारी आपस नाराज हो सकते हैं।