सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों को अपनाएंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में आपका सहयोग बना रहेगा। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर जागृत होगी और अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई बात समझाएं, तो आपको उसे अच्छे से सुनना व समझना होगा। बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपके कुछ रुके हुए काम समय रहते पूरे होंगे, जिससे आपको कोई बड़ा नुकसान होने से बच सकता है। आप अपने बिखरे व्यवसाय को संवारने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।