कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे हैं,तो अपने साथी के ऊपर भी काफी खर्चा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम रोमांस और सौभाग्य को ही ज्यादा महत्व देंगे और आपके व्यवहार में आपको चिड़चिड़ापन रहेगा,जिसके कारण आपके रिश्ते काफी खराब हो सकते हैं। माताजी को आप धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी,लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्यों की ओर भी ध्यान लगाना होगा,नहीं तो बाद में आपके लिए परेशानी भरे हो सकते हैं।