कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपकी कोई मनवांछित इच्छा पूरी होगी। यदि आप किसी भूमि,वाहन,मकान,दुकान आदि को लेना चाहते थे,तो वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। यदि आपको किसी व्यक्ति के ऊपर से भरोसा बना हुआ था,तो वह सही साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मन की बातों को लोगों के सामने रखने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आप व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी का समय नहीं दे पाएंगे,जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं।