सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। छोटे व्यापारी किसी डील के फाइनल होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य किसी के विवाह जन्मदिन या नामकरण आदि का मांगलिक कार्यक्रम आयोजन हो सकता है,जिसमें मेहमानों का आना जाना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। आपका व्यापार में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है।