कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यवहार में संयम व सावधानी रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका कड़वा रवैया लोगों को बुरा लग सकता है, इसलिए आपको किसी से बातचीत सोच विचार कर करने में ही फायदा है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के कुछ नए शत्रु तैयार रहेंगे, जो उनको परेशान करने की कोशिश करेंगे।