धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपके पास नए अवसर आएंगे, जिसे आपको पहचानना होगा, तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने किसी भाई बंधुओं के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को जोखिम सावधानी से उठाना होगा, नहीं तो वह किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठाएगी।