धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग एक्सपर्ट की राय लेकर ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नए वाहन की आप खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपको कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो उन्हें पूरा होने में समस्या अवश्य आएगी।
उपाय
- अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
- किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
- अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।