धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी दैनिक आवश्यकताओं व नौकर चाकरों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने कुछ खर्चों में बढ़ोतरी कर लेंगे, लेकिन बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी करेंगे। संतान से यदि आपने कुछ उम्मीद संजो कर रखी थी, तो वह आज उन पर खरी उतरेगी। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसा कार्य होगा, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आप अपने दोस्तों के साथ यदि घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। जो लोग अपने धन को निवेश करना चाहते हैं वह एफडी आदि में निवेश कर सकते हैं।