मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे, जिनके लिए आप किसी से धन उधार भी ले सकते हैं। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आपको किसी परिजन से धन भी उधार लेना पड़ सकता है, तभी वह निपट पाएगा। जो लोग किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा, नहीं तो उनके साथ धोखा हो सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च बढ़ेगा।