फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वाले न करें लापरवाही, पढ़ें आज का राशिफल

Sun, 07 Sep 2025 05:08 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज आपको धन से संबंधित मामलों में ध्यान देना होगा। आप अपनी जरूरत के कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें और किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेना आपके लिए पछतावा लेकर आएगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि  
विज्ञापन

धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल

ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ  

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको धन से संबंधित मामलों में ध्यान देना होगा। आप अपनी जरूरत के कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें और किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेना आपके लिए पछतावा लेकर आएगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान दें और किसी नए काम में हाथ थोड़ा सोच समझ कर बढ़ाएं। आपको अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां देनी होगी, तभी वह आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

शुभ रंग: गोल्डन

उपाय
  • अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।  
  • धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।  
  • अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।  
  
विज्ञापन


Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
September Monthly Tarot Reading: वृषभ और तुला राशि वालों का खास रहने वाला है प्रेम जीवन, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें