धनु राशि चक्र की नौवीं राशि होती है, जिसके स्वामी बृहस्पति ग्रह होते हैं। बृहस्पति को ज्ञान और भाग्य का कारक माना जाता है। धनु राशि के जातक सकारात्मक सोच वाले, ज्ञानप्रिय और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इसके साथ ही ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाते हैं। ये लोग नई जगहों पर घूमना और नई चीजें सीखना पसंद करते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप काम में इतने व्यस्त रहेंगे कि समय का पता ही नहीं चलेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन ये रिश्ते की मिठास ही है। किसी बड़े जोखिम से दूरी बनाकर रखें। परिवार की छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही आगे बड़ी बन सकती हैं। पिता से सलाह लेना आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।