वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।