Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपनी जरूरत को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपनी जरूरत को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होगी। यदि आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, तो इससे आपको अपने बॉस से भी डांट खानी पड़ सकती है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय
अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।