धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको आय में वृद्धि होगी, क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन भी आसानी से प्राप्त हो जाएगा, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी और आपने यदि अपने किसी काम को कल पर टाला, तो वह भी आपका समय रहते पूरा होगा। माताजी से आप किसी बात पर उलझ सकते हैं। आपको किसी मित्र के कहने में आकर गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है।