वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा व जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं और किसी के कहने में आकर कोई फैसला ना टाले। आपके सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होती दिख रही है। यदि आप किसी मकान, दुकान, भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो वह इच्छा भी आज पूरी होगी।