धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं।