वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपका आध्यात्मिक कार्यों की ओर मन लगेगा व आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं, लेकिन आप अपने मन में चल रही उलझनों के कारण परेशान रहेंगे। व्यापार के किसी भी निर्णय को लेने में असमर्थ होंगे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को कोई बेहतर अवसर आ सकता है,इसलिए उन्हें पुरानी छोड़कर दूसरी में जाना बेहतर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप अपने खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे। आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।