धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन में साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप कुछ महान कार्यो को भी करेंगे,जिनसे आपका नाम होगा। कुछ सामाजिक कार्यों से जोड़कर आप किसी अच्छी संस्था से जुड़ सकते हैं। रचनात्मक कार्यक्रमों में भी आज बढ़ चढ़कर भाग लेंगे,लेकिन आपके घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।