Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज पैसों और लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर फैसला लेना नुकसान दे सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धनु राशि- धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, भाग्य और धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। इनकी सोच दूरदर्शी होती है और ये बड़े लक्ष्य तय करते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं, हालांकि इनकी बेबाकी कभी-कभी लोगों को कठोर लग सकती है। इस राशि के लोग खुले विचारों वाले, आशावादी और स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें नई जगहों पर जाना, नई चीजें सीखना और अनुभव हासिल करना बेहद पसंद होता है। ये सच्चाई और ईमानदारी में विश्वास रखते हैं, इसलिए अपनी बात साफ-साफ कह देते हैं। आज का राशिफल
विज्ञापन
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज पैसों और लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर फैसला लेना नुकसान दे सकता है। मां की कोई बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन बाद में वही बात आपके भले के लिए साबित होगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। भगवान की भक्ति और किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मन को शांति देगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।