धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपका मन किसी कार्य को करने से पहले असमंजस की स्थिति में रहेगा। आपको यह लगेगा कि किसे करूं या ना करूं,जिसके कारण आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। आपकी निजी जिंदगी में यदि कुछ समस्याएं चल रही है,तो आप उनसे भी निजात पा सकते हैं। विद्यार्थियों के सहज ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आप अपने किसी परिजन की बातों में आकर कोई ऐसा काम कर सकते हैं,जिससे बाद में आपको परेशानी होगी। माताजी से आप आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे।