वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहेगा। आप किसी सांस्कृतिक व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे,जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको व्यापार में लाभ के लिए कोई ऑफर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने काम निकलवा पाएंगे,नहीं तो वह परेशान ही रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिकारियों की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको धन का लेनदेन भाइयों से पूछ कर करना बेहतर रहेगा।