धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपका मूड अच्छा रहेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य को निपटाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और किसी कार्य के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि संतान को भी किसी कोर्स में दाखिला दिलाना है, तो उसके लिए भी भागदौड़ अधिक होगी, तभी वह मिल पाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे वह अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने प्रेमी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा।